जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के परशुराम मंदिर परिसर में मंगलवार की रात चोरी हुई। भगवती माता का सोने का मुकुट, सोना-चांदी की मिश्रित आंख, एक इंवर्टर, बैटरी, दो सोलर की बैटरी और स्टेबलाइजर चोर चुरा ले गए। बुधवार की सुबह पुजारी को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस पहंुची। छानबीन की।
प्रतिदिन की तरह पुजारी चंद्रभूषण पांडेय रात्रि की आरती के बाद मंदिर बंद करके जुनेदपुर स्थित आवास पर चले गए। दूसरे दिन सुबह करीब 6.30 बजे जब वह मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो चोर की घटना की जानकारी हुई। उनके शोर मचाने पर लोग पहंुचे। पुजारी ने बताया कि चोरों ने मां भगवती के सिर पर सुशोभित सोने का मुकुट‚ सोना-चांदी के मिश्रत आंख सहित अन्य सामान की चोरी की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि मंदिर के पुजारी की ओर से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
00000
तीन वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
करंडा। थाना क्षेत्र के कटरिया गांव से पुलिस ने बुधवार को तीन वारंटियों को धर- दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर दिया। अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर- पकड़ के लिए पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में कटरिया गांव निवासी बडे लाल, छोटे लाल और दिनेश यादव को घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया। संवाद