फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लेंडर मशीन से कटी गर्दन, मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में ग्लेंडर मशीन से कार्य करते समय बृहस्पतिवार मिस्त्री की गर्दन कटने से मौत हो गई।
विज्ञापन

सेवराई गांव निवासी रामजी शर्मा (55) गहमर गांव में ही एक व्यक्ति के घर पर लकड़ी का फर्नीचर बनाने का काम कर रहे थे। दोपहर गैलेंडर मशीन से काम कर रहे थे कि चलता हुआ ग्लेंडर मशीन इनकी गर्दन पर गिर पड़ा, जिससे इनका गर्दन कट गया। आनन-फानन में आसपास मौजूद लोगों द्वारा उन्हें निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया। मृतका की पत्नी रीता देवी के बिलखने से सन्नाटा पसर गया। मृतक बढ़ई मिस्त्री का कार्य कर परिवार का जीविकोपार्जन चलाता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें