फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज देना और लेना दोनों ही अभिशाप है, शपथ दिलाई ..

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। महिला कल्याण विभाग की ओर से दहेज प्रतिषेध दिवस मनाया गया। इसमें बाल विकास पुष्टाहार विभाग की 16 ब्लॉक से आई सीडीपीओ एवं सुपरवाइजर की उपस्थिति में लोगों को दहेज देना और दहेज लेना दोनों ही अभिशाप है की शपथ दिलाई। महिला शक्ति केंद्र की टीम की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उक्त महिलाओं को 498 एवं 406 संबंधित धाराओं के बारे में भी बताया गया। अपने आसपास दहेज लेने वालों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जागरूक किया गया। बताया गया कि किसी भी परिवार के साथ एवं महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न, छेड़खानी एवं दहेज प्रथा से उत्पीड़न किया जा रहा है तो आप पुलिस हेल्प लाइन-112, महिला हेल्प लाइन-181 तथा 1090 पर फोन के माध्यम से अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। कार्यक्रम में प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप पांडेय, महिला कल्याण अधिकारी नेहा राय, जिला समन्वयक शिखा सिंह, जिला समन्वयक लक्ष्मी मौर्या उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें