फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छिपकली गिरे मट्ठे को पीने से किशोरी की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर मांझा गांव निवासी एक किशोरी की छिपकली गिरा मट्ठा पीने से हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना शनिवार की दोपहर की है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि प्रीति यादव (17) स्कूल से घर पहुंची और खाना खाने के बाद मट्ठा पी लिया। मट्ठे में छिपकली गिरी हुई थी, जो उसने नहीं देखा। इसके कुछ देर बाद करीब 3. 30 बजे किशोरी की तबियत खराब होने लगी। आनन फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. रविरंजन ने बताया कि ताजपुर गांव से एक किशोरी को पीएचसी पर परिजनों द्वारा लाया गया था। किशोरी ने मट्ठा पी लिया था जिसमें छिपकली गिरी हुई थी। हालत गंभीर होने पर गाजीपुर रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें