मुहम्मदाबाद कोतवाली के खेमपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खेमपुर गांव निवासी श्वेता कन्नौजिया (28) देर शाम कमरे में गई और छत में लगे पंखे के हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के रोने-बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिवार के सदस्य ग्रामीणों की मदद से शव लेकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता सीताराम कन्नौजिया ने बताया कि पुत्री दिमाग से थोड़ा कमजोर थी। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की तलाश की जा रही है।