फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में बोले गिरिराज सिंह: 'कृष्णानंद राय के हत्यारे जेल में सड़ रहे हैं, तिल-तिल कर मरेंगे'

Wed, 30 Nov 2022 08:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

स्व. कृष्णानंद राय के 17वें शहादत दिवस पर शहीद पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 29 नवंबर 2005 को माफियाओं के खिलाफ लड़ाई में पूर्व विधायक के साथ शहीद हुए सातों साथियों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब सभी लोग एकजुट होकर राजनीतिक लड़ाई में उन्हें परास्त करें नहीं तो इनका मन बढ़ता रहेगा।
विज्ञापन
हिजाब विवाद पर गिरिराज सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधायक स्व. कृष्णानंद राय के 17वें शहादत दिवस पर मंगलवार को शहीद पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भाजपा के पूर्व विधायक स्व. कृष्णानंद राय और उनके साथ शहीद हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख श्यामा शंकर राय, रमेश नारायण राय, अखिलेश राय, शेषनाथ पटेल, मुन्ना यादव, निर्भय नारायण उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 29 नवंबर 2005 को माफियाओं के खिलाफ लड़ाई में पूर्व विधायक के साथ शहीद हुए सातों साथियों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब सभी लोग एकजुट होकर राजनीतिक लड़ाई में उन्हें परास्त करें नहीं तो इनका मन बढ़ता रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने सभी लोगों को दो मिनट मौन खड़ा कराकर सनातन की रक्षा एवं आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का संकल्प दिलाया। कहा कि स्व. कृष्णानंद राय सनातन धर्म के संवाहक थे। अन्याय के खिलाफ लड़ने के प्रतीक थे। वह तन से और मन से निर्भीक थे इसलिए कायरों ने उनके ऊपर हमला कर उन्हें गोलियों से मार डाला लेकिन उनके हत्यारे जेल में लंबे समय से सड़ रहे हैं और तिल-तिल कर मरेंगे।
उन्होंने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की तारीफ करते हुए कहा कि वह लोकतांत्रिक व्यक्ति हैं तथा लोकतांत्रिक तरीके से गाजीपुर की धरती पर आतंकियों से लड़ रहे थे। जम्मू कश्मीर में भी आतंकियों से लड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कड़े जनसंख्या नियंत्रण कानून की वकालत की और चीन का उदाहरण देते हुए बताया कि चीन में जनसंख्या दर प्रति मिनट 10 बच्चों की है वहीं भारत में जमीन कम होने के बाद भी जनसंख्या दर प्रति मिनट 31 बच्चों की है। स्वामी सहजानंद की जन्म भूमि पर उनको नमन करते हुए किसानों के हित में चलाई जा रही केंद्र सरकार की योजनाओं तथा पीएम सम्मान निधि एवं 50 लाख गरीब लोगों को सरकारी आवास देने की बात कही। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार में आतंकवाद एवं गुंडाराज का सफाया हो चुका है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव सिन्हा ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर आतताइयों के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई लड़नी होगी। स्व. विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी पूर्व विधायक अलका राय ने कहा कि मुहम्मदाबाद की जनता के आशीर्वाद से वह विधायक बनीं थीं। इनके दिए गए हौसलों से ही वह आज आतंकवादियों से लड़ पा रही हैं। कार्यक्रम में जिले के अलावा वाराणसी, बलिया, बक्सर, चंदौली, मऊ एवं अन्य जिलों से स्व. कृष्णानंद राय के चाहने वाले लोगों ने शहीद पार्क में आकर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि देने वाले प्रमुख लोगों में पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह, विधायक सुशील सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ मनोज राय, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय आदि थे। अध्यक्षता कैप्टन अनिरुद्ध राय एवं संचालन राम जी गिरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

(फोटो भी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें