फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गाजीपुर के संजय ने गोरखपुर के धनंजय को दी पटकनी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के डेहमा गांव स्थित महाराणा प्रताप जूनियर हाईस्कूल परिसर में शुक्रवार को दंगल का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। गाजीपुर के संजय ने गोरखपुर के धनंजय को पटकनी देकर 21 हजार रुपये का इनाम जीता।
विज्ञापन

दिल्ली के अजहर और जिले के राहुल की कुश्ती बराबरी पर रही। गोरखपुर के भगत और प्रयागराज के अरविंद की कुश्ती बराबरी पर रही। हरियाणा के नवीन और यशवंत गिरी की कुश्ती बराबरी पर रही। वाराणसी के मृत्युंजय और जौनपुर के जय निगम की कुश्ती बराबरी पर रही। गाजीपुर के संजय और गोरखपुर के धनंजय के बीच में दिलचस्प कुश्ती हुई।
संजय ने धनंजय को चित्त कर 21 हजार का इनाम जीता। अंत में भारत केशरी रामेश्वर और उत्तर प्रदेश केशरी हरेंद्र की की कुश्ती दिलचस्प रही, लेकिन बराबरी पर छुटी। इस मौके पर काशी नाथ यादव और महेंद्र चौहान, लालजी यादव, कृष्णा यादव आदि मौजूद रहे। संचालन पवन सिंह और नसीम टाइगर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें