फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur Traffic: लहुरी काशी आ रहे हैं तो आपके काम की है यह खबर, सावन में हर रविवार-सोमवार लागू है ये व्यवस्था

Sun, 09 Jul 2023 02:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

Ghazipur Traffic: सावन मास बीते चार जुलाई से शुरू हो चुका है, जो 31 अगस्त तक चलेगा। नगर के विभिन्न गंगा घाटों से कांवरिया प्रत्येक रविवार को जल लेकर महाहर धाम भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। कांवरियों को आवागन में कोई परेशानी न हो इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है तो दूसरी तरफ पुलिस महकमा सुरक्षा को लेकर तैयारियां पूर्ण कर चुका है।
विज्ञापन
गाजीपुर साइन बोर्ड (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन मास के प्रत्येक रविवार और सोमवार को जिले में रूट डावर्जन रहेगा। इसे लेकर यातायात विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। प्रत्येक रविवार की दोपहर 12 बजे से सोमवार की शाम छह बजे रूट डायवर्जन लागू रहेगा, जिससे सुगमता से यातायात का संचालन होगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi News: वाराणसी में जलभराव से लोगों में नाराजगी, सड़क पर धान की रोपाई कर जताया विरोध
सावन मास बीते चार जुलाई से शुरू हो चुका है, जो 31 अगस्त तक चलेगा। नगर के विभिन्न गंगा घाटों से कांवरिया प्रत्येक रविवार को जल लेकर महाहर धाम भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। कांवरियों को आवागन में कोई परेशानी न हो इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है तो दूसरी तरफ पुलिस महकमा सुरक्षा को लेकर तैयारियां पूर्ण कर चुका है। पुलिस द्वारा तैयार किया गया रूट डावर्जन स्कीम नौ और 10 जुलाई, 16 और 17 जुलाई, 23 और 24 जुलाई, 30 और 31 जुलाई, छह और सात अगस्त, 13 और 14 अगस्त, 20 और 21 अगस्त और 27 और 28 अगस्त को लागू रहेगा। इस दौरान आकस्मिक वाहन जैसे एंबुलेंस, मरीज वाहन, स्कूली वाहन और फायर टेंडर गन्तव्य मार्ग से जाएंगे। जनपद में किसी भी स्थान पर केन की आवश्यकता पड़ने पर मोबाइल नंबर 9415555515 पर संपर्क किया जा सकता है। इस संबंध में सीओ सिटी गौरव कुमार ने बताया कि रूट डावर्जन स्कीम के अनुसार ही यातायात का संचालन होगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गाजीपुर बस डिपो - फोटो : अमर उजाला
- भुतहियाटांड से जाने वाले यात्री वाहन, रोडवेज, प्राइवेट, हल्के वाहन लंका तिराहे तक जा सकेंगे।

- लंका तिराहे पर बैरियर लगेंगे और विशेश्वरगंज की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा।

- रौजा तिराहे से भारी भार वाहन अथवा कोई वाहन शहर में नहीं जा सकेगा। बैरियर लगाकर वाहन रोके जाने की व्यवस्था आलमपट्टी और रौजा से की जाएगी।

- मुहम्मदाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन को थाना नोनहरा अटवां मोड़ से कासिमाबाद की तरफ मोड़ा जाएगा, जो सोमवार को स्थिति सामान्य होने तक वहीं रूके रहेंगे।

- मुहम्मदाबाद की तरफ से आने वाले हल्के वाहन आलमपट्टी चौराहा, जमानिया बस स्टैंड तिराहा,

खिदिरपुर गांव, पुराना आरटीओ ऑफिस तिराहा से बद्रीचंद्र पोखरा की ओर मोड़ दिया जाएगा।

- कावरिया मार्ग को छोड़कर फुल्लनपुर कासिंग से शहर की ओर जाएगी।

- रोडवेज के वाहन जो गाजीपुर डिपो से चलेगी, वे स्टेशन मार्ग होते हुए फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग से दाहिने जाकर बद्रीचंद्र पोखरा, मिरनपुर शक्का से होकर शहर से बाहर हाइवे पर चली जाएगी।

- रोडवेज की बस जो वाराणसी की तरफ से आएगी वे महराजगंज से नहीं आएगी, वे चौकिया ओवरब्रिज, मिरनपुरशक्का, बद्रीचंद्री पोखरा, फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग से होते हुए गाजीपुर डिपो जाएगी।

- लंका प्राइवेट बस स्टैंड के वाहन लंका तिराहे से विशेश्वरगंज की तरफ नहीं जाएगी, बल्कि भुतहियाटांड से जाएंगी।

- मुहम्मदाबाद अथवा शहर से हल्के वाहन हमीद सेतु की तरफ जाएंगे, जबकि भारी भार वाहन नहीं जाएंगे। सुहवल जमानिया की तरफ से भारी भार वाहन हमीद सेतु की तरफ नहीं जाएंगे। थानाध्यक्ष गहमर भदौरा में भारी भार वाहनों को दिलदारनगर, जमानिया की तरफ मोड़ने के लिए बैरियर लगाएंगे।

- जनपद मऊ से बढुवा गोदाम थाना सरायलखंसी से भारी भार वाहनों को जनपद गाजीपुर में नहीं आने दिया जाएगा। उन्हें आजमगढ़ मार्ग पर डायवर्ट करा दिया जाएगा। अगर कोई भारी भार वाहन आ जाता है तो चौकी प्रभारी मटेहूं और थाना प्रभारी मरदह मटेहूं चौकी पर बैरियर लगाकर रोकेंगे। हल्के वाहनों को मरदह तिराहे तक आने की अनुमति होगी।

- आजमगढ़, मऊसे चिरैयाकोट होते हुए वाराणसी जाने वाली वाहनों को जलालाबाद तिराहे से शादियाबाद की तरफ मोड़ दिया जाएगा, जो शादियाबाद, सैदपुर, बिहारीगंज, डगरा से चंदवक जौनपु के रास्ते वाराणसी को जाएंगे।

- कोई वाहन किसी प्रकार से बिरनों से होते हुए गाजीपुर की तरफ आ जाता है तो उसे यादव मोड़ जंगीपुर पर बैरियर लगाकर नसीरपुर की तरफ मोड़ दिया जाएगा, जो भुतहियाटॉड पर आ जाएगा।

- थानाध्यक्ष खानपुर / प्रभारी निरीक्षक सैदपुर चंदवक जौनपुर से आने वाले भारी भार वाहनों को डहराकलां पर रोकेंगें और जो वाहन उसके बाद भी निकल कर आ जाएंगें तो उन्हें औड़िहार तिराहे पर रोका जाएगा।

- चौकी प्रभारी सिधौना चौकी के सामने बैरियर लगाएगा और किसी प्रकार के भारी भार वाहनों / मध्यम माल वाहनों को वाराणसी की तरफ नहीं जाने देंगे।

- प्रभारी निरीक्षक सैदपुर थाने के सामने बैरियर लगाएंगे तथा किसी भी वाहन को रविवार को शाम चार बजे से सोमवार तक किसी भी वाहन को वाराणसी की तरफ नहीं जाने देंगे।

- मटेहूं चौकी से जंगीपुर तक बायां लेन बंद रहेगा। चौकी प्रभारी मटेहूं बैरियर लगाकर वाहनों को रोकेंगे।

- औड़िहार तिराहे से रजवारी पुल तक बायां लेन बंद रहेगा। प्रभारी निरीक्षक सैदपुर बैरियर लगाकर वाहनों को रोकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें