फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलिहान की जमीन से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के ढढ़नी भानमल राय में मां चंडी माता मंदिर के पास सड़क किनारे खलिहान की जमीन पर अतिक्रमण कर निर्मित मकान को स्थानीय प्रशासन की टीम ने रविवार को ध्वस्त करा दिया। करीब तीन बिस्वा खलिहान की भूमि पर करीब तीन दशक पूर्व ढढ़नी भानमल राय के ही दो सगे भाइयों ने पक्का आवासीय निर्माण करा लिया था। तत्कालीन लेखपाल ने वर्ष 2006 में थाने में दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। इसके खिलाफ दोनों भाइयों ने जमानिया तहसीलदार के यहां अपील दाखिल किया जहां अपील खारिज कर बेदखली का आदेश जारी कर दिया गया। इसके बाद दोनों भाइयों ने डीएम न्यायालय में अपील दाखिल किया। यहां भी अपील खारिज कर तहसीलदार जमानिया के कोर्ट के आदेश को बहाल रखा गया। इसके बाद न्यायालय ने दोनों के खिलाफ 13 बार नोटिस निर्गत कर जमीन को कब्जा मुक्त करने का फरमान दिया। तहसीलदार जमानिया आलोक कुमार ने बताया कि खलिहान की जमीन पर दो सगे भाइयों के द्वारा पक्का निर्माण कराया गया था। पक्का निर्माण ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें