माफिया मुख्तार अंसारी के भाई और गाजीपुर से बीएसपी के निवर्तमान सांसद अफजाल अंसारी की याचिका पर आज सुनवाई है। अफजाल अंसारी ने गैंगस्टर मामले में मिली चार साल की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दी है जिस पर आज सुनवाई होगी। मामले पर यूपी सरकार आज अपना जवाब दाखिल करेगी और गाजीपुर स्पेशल कोर्ट के रिकॉर्ड भी पेश किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- BHU के छात्र ने लगाई फांसी: बिड़ला हॉस्टल में फंदे से लटकता मिला शव, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस
गाजीपुर कोर्ट से सजा मिलने के बाद अफजाल अंसारी की सदस्यता खत्म कर दी गई थी। बता दें कि 2 साल या इससे ज्यादा की सजा पर सांसदों या विधायकों को सदन की सदस्यता के अयोग्य घोषित कर दिया जाता है और उनकी सदस्यता रद्द कर दी जाती है।