फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर भटकता मिला वृद्ध, परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन पर भटकता मिला वृद्ध, परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

दिलदारनगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन सोमवार की रात चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर करीब 70 वर्षीय एख व्यक्ति भटकते हुए मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम रमाशंकर चौहान पुत्र स्व. रघुनाथ चौहान निवासी बढ़ाईपुर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर बताया। अन्य कोई संपर्क नंबर नहीं बता पा रहा था। प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी ने कासिमाबाद के सीयूजी नंबर पर संपर्क कर परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर रमाशंकर का दामाद जितेंद्र चौहान चौकी पर पहुंचा। उसने जीआरपी को बताया कि रमाशंकर एक रिश्तेदारी में शादी के सिलसिले से कोलकाता गए थे। वहां से बिना बताए चले आए। अभी तक घर न पहुंचने के कारण घर वाले काफी परेशान थे और इनकी तलाश इधर-उधर कर रहे थे। इसी दौरान इंस्पेक्टर कासिमाबाद द्वारा उनके दिलदारनगर स्टेशन पर होने की सूचना मिली। जीआरपी ने रामाशंकर को परिजनों सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें