फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुभाष राम हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भाकपा (माले) की ओर से सरजू पांडेय पार्क में किया जा रहा धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। धरना सभा में पार्टी के जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि पुलिस मनगढंत कहानियां बनाती रहती है। मृतक के भाई दिनेश और मृतक की पत्नी सुषमा को ही जेल भेजकर योगी सरकार की पुलिस ने अपना दलित विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है। इसकी जितनी निंदा किया जाय कम है। उन्होंने घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई। कहा कि न्याय मिलने तक अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर राजेश बनवासी, मंजू गोड़, सत्येन्द्र कुमार, कमलाकर राम, मोती प्रधान, प्रकाश राम, गुलाब सिंह, राधेराम ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता राधेराम एवं संचालन सत्येंद्र कुमार ने किया। हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर मृतक सुभाष की माता बदामी देवी की ओर से जिलाधिकारी, एसपी, डीआईजी, पुलिस महानिदेशक को प्रार्थना पत्र भेजा गया।
विज्ञापन

बृजबिहारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें