खानपुर। थाना क्षेत्र के बभनौली अमवातर गांव में बुधवार को अपने घर के सामने बबूल की डाल तोड़ते समय पेड़ की दूसरी डाल उसके सिर पर गिरने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बभनौली अमवातर गांव निवासी रमेश पाल (35) दोपहर में घर के सामने बबूल के पेड़ का डाल काट रहा था। इसी बीच दूसरी मोटी डाल उसके ऊपर गिर गई। डाल गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डाल गिरते ही परिवार के लोग वहां पहुंच गए। आस- पास के लोग वहां दौड़कर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस घटना से परिवार में शोक छा गया।