फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
सदर तहसील सभागार में धरना देते राजस्व महासंघ के कर्मचारी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राजस्व महासंघ के बैनर तले तीन सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को सदर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है, तब तक वह संघर्ष से पीछे हटने वाले नहीं है। उन्होंने उपस्थित सदस्यों से एकजुट होकर आगे आने की अपील की। इस अवसर पर मांगों से संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर सत्यप्रिय सिंह को दिया गया। धरना-प्रदर्शन में सैदपुर के तहसीलदार दिनेश कुमार, जमानिया के आलोक कुमार, अजीत प्रताप सिंह, विराग पांडेय, घनश्याम, रामसुधार, राकेश यादव, सचिदानंद प्रधान, राजीव यादव, शेषमणि, भोला राय, मंगला प्रसाद, कन्हैया यादव, विनोद यादव, रमेश राम, उदयप्रताप यादव, नरेंद्र श्रीवास्तव, विरेंद्र सिंह, नागेंद्र राम, रामराज, चितरंजन चौहान, शिवाजी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें