फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: कोर्ट पहुंचे सांसद अफजाल अंसारी, सांसदी रहेगी या जाएगी, कभी भी आ सकता है फैसला

Sat, 29 Apr 2023 12:32 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

बीएसपी सांसद अफजाल अंसारी और माफिया मुख्तार अंसारी पर गैंगस्टर मामले में आज फैसला आएगा। जिसे लेकर एसपी कार्यालय के बाहर न्यायालय जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। 
विज्ञापन
छावनी में तब्दील हुई कचहरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएसपी सांसद अफजाल अंसारी और माफिया मुख्तार अंसारी पर गैंगस्टर मामले में आज फैसला आना है। इसको लेकर एसपी कार्यालय के बाहर न्यायालय जाने वाले मार्ग को बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया गया है। पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई हैं। 

विज्ञापन

इधर फैसले को लेकर लोगों में उत्सुकता दिखाई दे रही थी।  
यह भी पढ़ें- मुख्तार अंसारी व अफजाल पर फैसला आज: एके-47 से की थी कृष्णानंद राय की हत्या, पढ़ें- क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन

बीएसपी सांसद अफजाल अंसारी और माफिया मुख्तार अंसारी पर गैंगस्टर मामले में आज फैसला आएगा। एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रहे इस मामले में बीते 15 अप्रैल को फैसला आना था। न्यायाधीश के अवकाश में होने के चलते फैसला नहीं आ पाया था। ऐसे फैसले के लिए 29 अप्रैल को तारीख नियत की गई थी। वर्ष 2007 के इस मामले में बीते एक अप्रैल को बहस और सुनवाई पूरी कर ली गयी थी और 15 अप्रैल को फैसला होना था। अफजाल अंसारी, मुख्तार अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रहे इस केस में बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड केस गैंग चार्ट में शामिल है। जबकि नन्दकिशोर रूंगटा के अपहरण और हत्या का केस भी गैंग चार्ट में शामिल है। वहीं, न्यायालय में फैसला आने को लेकर गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी सुबह 10.45 बजे कोर्ट में पहुंच गए थे। इधर अफीम फैक्ट्री के पास से कचहरी और सांसद तिराहा के पास बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें