फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवलः भारतीय चेतना और आजादी के मूल्यों पर हुई चर्चा

विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के हाई कमिश्नर प्रोफेसर अनिल सोकलाल को मोमेंटो देते गाजीपुर लिट्रेचर फेस्टिवल के
विज्ञापन
गाजीपुर। तीन दिवसीय गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का रविवार को समापन हो गया। इसकी शुरुआत शुक्रवार को वाराणसी के एक होटल में हुई थी। शनिवार को गाजीपुर की ऐतिहासिक धरती साहित्य, संस्कृति और संवाद के रंगों से सराबोर हो उठी। यह आयोजन केवल साहित्य का उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय चेतना, स्वतंत्रता संग्राम और आधुनिक जीवन मूल्यों पर गंभीर विमर्श का मंच बना। कार्यक्रम में आयोजक उपेंद्र राय ने गाजीपुर की मिट्टी ने देश को अनगिनत सेनानी दिए। महावीर और बुद्ध ने मनुष्य को भौतिक नहीं, बल्कि आत्मिक स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया। कहा कि अमेरिका पूंजी के क्षेत्र में जगतगुरु बन गया है, लेकिन अध्यात्म में भारत सदैव जगतगुरु रहा है। कहा कि आज भारत ग्लोबल विलेज का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल ने यह साबित किया है कि साहित्य केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज, संस्कृति और स्वतंत्रता के मूल्यों पर सार्थक संवाद का माध्यम है। गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल के तहत लंका मैदान में आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी के अंतिम दिन रविवार को कम लोग पहुंचे थे। प्रदर्शनी में करीब 20 से अधिक स्टाल लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें