फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पुरुष नसबंदी में गाजीपुर को प्रदेश में मिला तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत पुरुष नसबंदी में जिले को प्रदेश में जहां तीसरा स्थान मिला है। वहीं महिला नसबंदी में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। पुरुषों और महिलाओं की नसबंदी में जनपद का रेवतीपुर विकासखंड अव्वल रहा है। जबकि सदर सहित छह ब्लाकों में एक भी पुरुष ने नसबंदी नहीं कराई है। वहीं महिला नसबंदी के मामले में भी रेवतीपुर ने बाजी मारी है जबकि सदर एवं भदौरा फिसड्डी रहे।
विज्ञापन

जनपद में 11 जुलाई से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का संचालन किया गया। इसके तहत पुरुष नसबंदी का आंकड़ा रेवतीपुर ब्लाक में जहां 18 है। वहीं मुहम्मदाबाद 10, कासिमाबाद 9, जखनिया पांच और बिरनो में भी पांच पुरुषों की नसबंदी हो सकी। जबकि देवकली में दो, सुभाखरपुर में दो और मनिहारी में भी दो पुरुष नसबंदी हो सकी। वहीं सादात, भदौरा, जमानिया और करंडा में एक- एक पर ही आंकड़ा सिमट गया। हालांकि इन आंकड़ों को जोड़ कर 57 पुरुषों की नसबंदी से जनपद को प्रदेश में तीसरा स्थान तो मिल गया, लेकिन बाराचवर, भांवरकोल, सैदपुर, मरदह और सदर ब्लॉक ने खाता भी नहीं खोला। वहीं महिला नसबंदी के आंकड़ों को देखा जाए तो 692 महिलाओं की नसबंदी के साथ प्रदेश में जनपद को चौथा स्थान तो अभियान समाप्त होने के बाद मिल गया, लेकिन कई ब्लाॅकों का आंकड़ा शून्य ही रहा है। इसमें भी रेवतीपुर ने 58 महिलाओं की नसबंदी कराकर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि जखनिया 55, मुहम्मदाबाद 43, जमानिया 35, करंडा 24, कासिमाबाद 22, सैदपुर 21, सादात 21, बाराचवंर और सुभाखरपुर 17-17 देवकली एवं बिरनो 16-16 के अलावा भांवरकोल 13 और मनिहारी में 11 महिलाओं ने नसबंदी कराई। साथ ही मरदह ने पांच महिलाओं की नसबंदी कराकर किसी तरह आंकड़े की भरपाई की है। सबसे बड़ी बात तो यह सदर और भदौरा ब्लाक में आंकड़ा शून्य रहा है। ऐसे में शून्य से आगे खाता न खोल पाने वाले सीएचसी के कर्मियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत हुए पुरुष और महिला नसबंदी में जनपद को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। जबकि जनपद में शून्य आंकड़ा वाले ब्लाक के सीएचसी प्रभारी को आंकड़ा सुधार का निर्देश दिया गया है। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी।-डाॅ.देश दीपक पाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें