फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur : मुख्तार और उसके साथियों पर आज तय होंगे आरोप, 23 साल पुराने मनोज राय हत्याकांड का है मामला

Sat, 20 Jan 2024 04:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

15 जुलाई 2001 को उसरी चट्टी हत्याकांड हुआ था। उसी दिन मनोज राय की भी हत्या हुई थी, उस समय मनोज राय को भी मुख्तार अंसारी ने हमलावरों में शामिल बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। 
 
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्तार अंसारी और उसके छह से ज्यादा सहयोगियों पर गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय अरविंद मिश्र की अदालत में 23 साल पुराने मनोज राय हत्याकांड में 20 जनवरी को आरोप तय होने हैं। 15 जुलाई 2001 को उसरी चट्टी हत्याकांड हुआ था। उसी दिन मनोज राय की भी हत्या हुई थी, उस समय मनोज राय को भी मुख्तार अंसारी ने हमलावरों में शामिल बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। 

विज्ञापन


मनोज राय के पिता ने अपने पुत्र की हत्या बताते हुए जुलाई 2023 में मुख्तार अंसारी और उसके साथियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस की चार्जशीट में मनोज राय के पिता ने मुख्तार अंसारी के साथ सरफराज मुन्नी, अफरोज, जफर चंदा के साथ दस लोगों को नामजद किया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि दो अभियुक्त पहले से ही सरकारी अभिलेखों में भगोड़े घोषित किए जा चुके हैं। 

ऐसे में मनोज राय हत्याकांड में मुख्तार समेत सभी आरोपियों पर आरोप तय होने थे, लेकिन सरफराज मुन्नी आदि ने अदालत में अपने को निर्दोष बताते हुए आरोप मुक्त करन के लिए आवेदन दिया था, जिसे न्यायालय ने पिछली तिथियों में निरस्त कर दिया और 20 जनवरी को आरोप तय करने के लिए तिथि तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें