घर बैठे डाकिया के माध्यम से प्राप्त करें सम्मान निधि की राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के बेलगांव में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना%% की 13वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से देश भर के आठ करोड़ लाभार्थी किसानों के खाते में 16800 करोड़ से ज्यादा की धनराशि ट्रांसफर की। अब लाभार्थी किसान घर बैठे इस राशि को तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्णकुमार यादव ने बताया कि विभिन्न बैंकों के अपने खातों में प्राप्त डीबीटी राशि को किसान घर बैठे डाकिया के माध्यम से निकाल सकते हैं। इसके लिए किसानों को किसी बैंक की शाखा या एटीएम पर जाने की जरुरत नहीं होगी। देश के किसी भी बैंक में स्थित मोबाइल और आधार लिंक्ड खाते से घर बैठे आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से एक दिन में 10 हजार रुपये तक की राशि निकाली जा सकती है। इसके लिए डाक विभाग द्वारा कोई शुल्क नहीं लगेगा।