गाजीपुर सिटी-करीमुद्दीनपुर खंड का पुश ट्रॉली निरीक्षण करते पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक अशोक क?
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को बनारस स्टेशन से विशेष निरीक्षण गाड़ी से रवाना होकर औड़िहार-गाजीपुर सिटी-करीमुद्दीनपुर रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग एवं गाजीपुर सिटी-करीमुद्दीनपुर खंड का पुश ट्रॉली निरीक्षण किया। इस दौरान समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को यात्री सुविधाओं पर खासा ध्यान दिए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान महाप्रबंधक ने रेल खंड के रेलपथ, ओवर हेड ट्रैक्शन, कलर लाइट सिग्नल, सूचना-चेतावनी बोर्ड, यात्री सुख-सुविधाओं की समीक्षा की। महाप्रबंधक ने औड़िहार-गाजीपुर सिटी-करीमुद्दीनपुर रेल खंड पर पड़ने वाले विभिन्न स्टेशनों पर संरक्षा एवं सुरक्षा की सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता करते हुए समुचित यात्री सुख-सुविधाओं के संबंध में निर्देश दिया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी रामाश्रय पांडेय, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर राकेश रंजन, सत्यम सिंह, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डा. अभिषेक, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष शुक्ला, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, मंडल विद्युत इंजीनियर कर्षण विनीत श्रीवास्तव, मंडल इंजीनियर सामान्य सीपी कुजूर सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।