गायत्री शक्तिपीठ के स्थापना दिवस पर गायत्री परिवार की ओर से 16 से 22 जनवरी तक 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित किया जाएगा।
गायत्री परिवार के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार से 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित कराने की स्वीकृति मिली है। गायत्री यज्ञ का उद्देश्य विविध संस्कारों के माध्यम से ही संस्कारित समाज की स्थापना करना है। यही भारतीय जीवन दर्शन की मूलभूत अवधारणा भी है। यज्ञ को लेकर तैयारी पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर राम किशोर राय, शिव शंकर शर्मा, अनिल सिंह, राहुल सिंह, पवन कुमार, क्षितिज श्रीवास्तव, मारुति राय और ओम नारायण राय उपस्थित रहे।