सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से शनिवार को जंगीपुर में विधानसभा स्तरीय यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। मार्च जंगीपुर टी पाइंट से शुरू होकर लगभग 2 किलोमीटर की दूरी तय कर कृषि मंडी पहुंचा। इस दाैरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से देश में एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को मजबूती देने के लिए राष्ट्रव्यापी यूनिटी मार्च आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर से 25 दिसंबर तक प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र और जिले में इस अभियान के माध्यम से हजारों युवाओं को राष्ट्र की एकता और अखंडता के संदेश से जोड़ा जा रहा है। सरदार बल्लभ भाई पटेल ने विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर स्वतंत्र भारत की नींव मजबूत की। इस मौके पर पारसनाथ राय, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, कुंवर रमेश सिंह, अवधेश राजभर, रामनरेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।