फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम से गैस सिलिंडर का न किया जाए वितरण : एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार ने सोमवार को जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह, ऑयल कंपनियों के विक्रय अधिकारियों व गैस एजेंसी संचालकों से वर्चुअल बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी उपभोक्ताओं को बुकिंग तिथियों के अनुसार घरेलू गैस सिलिंडर की शत-प्रतिशत होम डिलीवरी की जाए। किसी भी दशा में गोदाम/शोरूम/बाजार किसी स्थल से घरेलू गैस सिलिंडर का वितरण न किया जाए। हॉकर को स्पष्ट तौर पर बताया जाय कि उनके द्वारा वास्तविक कनेक्शनधारक को ही गैस सिलिंडर दी जाएगी। एजेंसी/गोदाम पर सभी सूचनाओं सहित वितरण की जाने वाली तिथि का स्पष्टप्रदर्शन अनिवार्य रूप से किया जाए। गैस एजेंसी संचालक का फोन किसी भी दशा में बंद न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें