फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर में लगी आग, दो झुलसे

विज्ञापन
गोड़सरा में गैस सिलेंडर के रिसाव में लगी आग में झुलसा युवक। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के गोड़सरा गांव में रविवार को सुबह खाना बनाते समय सिलिंडर से गैस रिसाव होने के चलते आग लग गई। हादसे में खाना बना रही एक महिला सहित दो लोग झुलस गए। साथ ही घर-गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। गांव की दलित बस्ती निवासी पूर्व प्रधान की पुत्र वधू अनिता देवी रोज की तरह खाना बना रही थी, इसी दौरान गैस खत्म हो गई। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने दूसरा गैस सिलिंडर लगा दिया। इसी दौरान गैस रिसाव के चलते सिलिंडर में आग लग गई। परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब-तक आग की तेज लपटों से दूसरे कमरों में रखा सामान भी जलने लगा। इसमें अनिता देवी एवं विशाल कुमार झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुहल्ले वासियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें