संत श्री गणिनाथ पूजनोत्सव समारोह रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मद्घेशिया वैश्य समाज की ओर से शहनिंदा हनुमान मंदिर से कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सदर रोड, यूसुफपुर बाजार, नवापुरा मोड़ होते हुए मंडी समिति के परिसर में समाप्त हुई। वहां पर झंडातोलन अभ्युदय गान के बाद हवन-पूजन के पश्चात विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि बिरनो के ब्लाक प्रमुख सुभाष गुप्ता ने समाज के लोगों से कुरीतियों से दूर रहने एवं समाज को शिक्षित करने का आग्रह किया। अन्य वक्ताओं ने बलिया नगर पालिका के चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता के उत्पीड़न की निंदा की। इस मौके पर धीरेंद्र कुमार शाह, रमाशंकर फौजी, दिनेश, सपना गुप्ता, बबिता, मोतीलाल, विनोद , प्रमेनाथ, सुरेंद्र, रामभरोसे, ईश्वर आदि रहे।