फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 15 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को कुढ़वा तिराहे से गैंगस्टर एवं 15 हजार के इनामी सर्वेंद्र गिरी को गिरफ्तार कर लिया। वह करीब तीन महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि गैंगलीडर लकी गिरी का एक बेहद शातिर संगठित आपराधिक गिरोह है। यह गैंग संगठित होकर अपने सदस्यों के साथ मिलकर लोक व्यवस्था भंग करने, जान से मारने की नीयत से फायर करने, गाली-गलौज व मारपीट करने तथा सार्वजनिक व निजी संपत्ति को क्षति ग्रस्त करने जैसे जघन्य अपराध करता है। करीब तीन महीने पूर्व इस गिरोह ने एक घर पर बम से हमला किया था। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एसपी ने आरोपी पर 15 हजार इनाम भी घोषित किया था। गिरफ्तारी टीम में मनोज कुमार समेत अन्य लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें