वाराणसी। गंगा नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। अब नदी का जल स्तर तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। इससे नदी के तटवर्ती इलाकों के रहने वालों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि जिला प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है। कुछ स्थानों पर अधिकारी दौरा भी कर रहे हैं।
जनपद में गंगा नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए एक दिन पहले प्रशासन ने शहर में जेटी कलेक्टरघाट, सैदपुर में जसवंत राय इंटर कॉलेज, गौसपुर घाट मुहम्मदाबाद, देवा बैरनपुर जमानिया और नरायन उर्फ नरबाध घाट गहमर में मेगा मॉक ड्रिल किया। वहीं, कल तक अधिकतम दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने वाली गंगा नदी का जल स्तर तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने लगी है। अब तो नदी के तटवर्ती इलाकों में लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। क्योंकि नदी का जल स्तर शुक्रवार को 56.910 मीटर पर पहुंच गया है, जबकि 61.550 मीटर पर चेतावनी बिंदु है। ऐसे में लोग 2019, 21 और 2022 में आए बाढ़ को लेकर चर्चाएं करने लगे हैं।