फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गाजीपुर में 24 घंटे में 1.36 मीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गंगा नदी के जल स्तर में तेजी से बढ़ाव हो रहा है। पिछले 24 घंटे में 1.36 मीटर जल स्तर बढ़ गया। संवेदनशील जनपदों में शामिल जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बचाव और राहत कार्याें के प्रबंधन के संबंध में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बुधवार को समीक्षा की। राइफल क्लब के सभागार में हुई बैठक में उन्होंने सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और जिलास्तरीय अधिकारियों से जानकारी ली। कहा कि जिला आपदा नियंत्रण कक्ष का 24 घंटे संचालन किया जाएगा। बाढ़ प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न एवं अन्य राहत सामग्री के लिए प्री-टेंडरिंग की जानकारी ली।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर जनपद में बुधवार को 55.880 मीटर रहा। जबकि एक दिन पहले यही जल स्तर 54.520 मीटर पर दर्ज किया गया था। इस तरह 1.36 मीटर की बढ़ोतरी पिछले 24 घंटे में दर्ज की गई है। वही, समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने नगरीय क्षेत्रों में नालों आदि की सफाई तथा जल भराव आदि की दशा में जल निकासी की समस्या का समाधान करने को कहा। उन्होंने तटबंधों, बंधों के कटान एवं दरार आदि को रोकने के लिए निर्देश दिया। नहर, नालों से खरपतवार, मलबों को हटाए जाने संबंधित कार्य और मार्ग में आई दरारों, गड्ढों का भरने के लिए कहा। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता एवं बचाव कार्याें के लिए नावों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. देश दीपल पाल से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीम का गठन करते हुए क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बाढ़ चौकियों पर पशु चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


ये हैं प्रशासनिक तैयारी
160 बाढ़ चौकियां
145 मझोली
86 बड़ी नाव
110 इंजन वाली नाव
27 गोताखोर
357 नाविक
35 बाढ़ राहत केंद्र
44 शरणालय
517 आपदा मित्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें