फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तीन सेमी प्रति घंटे बढ़ रही गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पहाड़ों पर बादल फटने और भारी बारिश का असर जनपद में दिखने लगा है। गंगा का जलस्तर प्रति घंटे तीन सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है। सोमवार को सुबह नौ बजे गंगा का जलस्तर 58.230 तथा शाम चार बजे 58.440 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बढ़ते जलस्तर के कारण नगर के ददरीघाट, चीतनाथ, कलक्टर, रामघाट समेत अन्य घाटों की सीढि़यों पर गंगा का पानी पहुंच चुका है। घाटों की सात सीढि़या जलमग्न हो चुकी हैं। घाटों से सटे नालों में भी पीछे की ओर से गंगा का पानी आ रहा है। लेकिन, अभी तक नाले गंगा के पानी से लबालब भरे हुए नहीं नजर आ रहे हैं। यदि गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी रहा, तब भी नालों को उफनाने में कई दिन लग जाएंगे। ऐसे में अभी हाल-फिलहाल बाढ़ के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इसके बावजूद लगातार गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण तटवर्ती इलाकों के लोग चिंतित हैं। दूसरी तरफ जिला प्रशासन अलर्ट है। पल-पल की निगरानी की जा रही है। इस संबंध में केंद्रीय जल आयोग के स्थल प्रभारी मेराजुद्दीन ने बताया कि गंगा का जलस्तर प्रति घंटे तीन सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है।
सैदपुर में गंगा में प्रति घंटे 3 सेंटीमीटर की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। इस कारण नगर के सभी स्नान घाट पानी में समा गए हैं। इसे देखते हुए प्रशासन सतर्क है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया गया है। अभी यह बाढ़ के मध्य स्तर के निशान से भी नीचे है। बाढ़ आने पर सैदपुर के 27 से अधिक गांव प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें