फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रेनों से शराब तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मनाशा रेलवे पुल पर ट्रेनों की धीमी गति होते ही तस्कर इन पर शराब चढ़ा देते हैं
विज्ञापन

सीमांचल एक्सप्रेस के जनरल बोगी से 20 बैग बरामद किए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। होली का त्योहार नजदीक आते ही शराब तस्करों की सक्रियता भी बढ़ गई है। रेल पुलिस ने रविवार को सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से 20 बैग में 205 लीटर शराब बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। लाख प्रयास के बाद भी ट्रेनों से बिहार के लिए शराब तस्करी का धंधा रुक नहीं पा रहा है।
बिहार सीमा से लगे जमानियां, दिलदारनगर, भदौरा, गहमर स्टेशन होने के कारण ट्रेनों और मालगाड़ी से तस्करी लगातार हो रही है। इन स्टेशनों को शराब तस्करी का अड्डा बना लिया गया है। दानापुर - पीडीडीयू रेल खंड के यूपी - बिहार को जोड़ने वाला कर्मनाशा रेलवे पुल पर ट्रेनों की धीमी गति होते ही तस्कर इन पर शराब चढ़ा देते हैं और बिहार के निर्धारित छोटे स्टेशनों पर इसे उतार लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल पुलिस के सूत्रों ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। इसी क्रम में रविवार को ट्रेनों में जांच के दौरान सीमांचल एक्सप्रेस के जनरल बोगी से 20 बैग बरामद किए गए। बैग में अलग - अलग ब्रांड के 205 लीटर शराब मिला। सभी शराब की बोतलें यूपी निर्मित है। इस दौरान शराब के साथ चार लोग भी पकड़े गए। गिरफ्तार लक्ष्मण पाल निवासी नवादा भोजपुर, खुशी कुमार निवासी उदवंतनगर, राजेश कुमार, सोनू कुमार निवासी मिल्की अनाइठ भोजपुर बिहार का चालान किया गया है। रेल पुलिस के सूत्रों ने बताया कि शराब तस्कर गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें