फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ गणेश पूजन शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को गणेश पूजनोत्सव की धूम शुरु हो गई। शहर के मिश्रबाजार सहित कई मुहल्लों में पूजा समितियों की तरफ से मंदिर एवं पंडाल में विघ्न विनाशक की मूर्ति की स्थापना की गई है। कुछ पूजा समितियों ने शाम प्रतिमा पर बंधे पट्टे को खोलकर पूजन-अर्चन शुरु कर दिया, जबकि कई प्रतिमाओं के पट्ट रात को खोले गए। इसके बाद पूजन-अर्चन प्रारंभ किया गया। पूजन के दौरान पंडालों में गणपति बप्पा मोरया का जयघोष किए जाने से आसपास का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

पूजन को लेकर पूजा कमेटी के सदस्य मंगलवार की शाम से ही मूर्तिकार के यहां से मूर्ति लाने लगे थे। ठेला, ट्रैक्टर आदि वाहनों में ढोल-ताशा की धुन एवं जयकारे के बीच मूर्तियों को रखकर लाया गया। इसके बाद उसे मंदिर एवं पंडाल में स्थापित किया गया। बुधवार की शाम भगवान गणेश की प्रतिमा विधिवत मंत्रोच्चार के बाद खोल दिया गया। कई जगहों पर दर्शन करने के लिए पंडालों में श्रद्धालु पहुंचे थे। गणेशजी की आरती और भक्ति गीतों के साथ ही विघ्न विनाशक के जयकारा से आसपास का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें