बहलोलपुर गांव में खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि। संवाद
- फोटो : निजी हॉस्पीटल में मासूम की मौत के बाद परिजनों को समझाते थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह। वीडियो ग्रैफ
सुहवल। बहलोलपुर गांव में शहीद चंद्रदेव सिंह यादव की स्मृति में रात्रिकालीन जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। बृहस्पतिवार की रात खेले गए फाइनल मुकाबले में गहमर ने पहाड़ीपुर को 25-17 से पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया। इसके पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल में पहाड़ीपुर ने करंडा को 23-14 और दूसरे सेमीफाइनल में गहमर ने मेजबान बहलोलपुर को 27-16 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई थी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रेडर उपविजेता पहाड़ीपुर के बिल्ला और बेस्ट डिफेंडर का खिताब विजेता गहमर की टीम के रितेश को मिला। मुख्य अतिथि राजाराम यादव ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान दीपक सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही मार्गदर्शन देने की। इस अवसर पर बब्लू यादव, राकेश यादव, उमेश यादव, रामभरोस बिंद, राजेंद्र, गोलू यादव, रोहन, इंद्रदेव सिंह यादव, आशीष, रविकांत, मनीष, सूरज आदि मौजूद थे। कमेंट्री रोहन और राकेश ने की जबकि निर्णायक विष्णु और उमेश तथा स्कोरर की भूमिका विकास ने निभाई।