फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में मालगाड़ी के इंजन में खराबी से पचास मिनट यातायात प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। शनिवार को रेलवे स्टेशन से पूरब स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास से गुजर रही मालगाड़ी का इंजन में तकनीकी खराबी के कारण डाउन लाइन पर 50 मिनट तक मालगाड़ी खड़ी रही। जिसके कारण रेलवे क्रॉसिंग पर आवागमन बंद रहा। जबकि डाउन लाइन से गुजरने वाली ट्रेेनें जहां-तहां रूकी रही। शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से दानापुर (पटना) की ओर से मालगाड़ी जा रही थी। ट्रेन जैसे ही दिलदारनगर रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी कि रेलवे फाटक के पास बीच में ही मेन डाउन लाइन पर इंजन में आई तकनीक खराबी के चलते ट्रेन खड़ी हो गई। ट्रेन के चालकों ने इंजन की खराबी को दूर किया गया, तब जाकर करीब 50 मिनट बाद करीब 8:16 पर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। जिसके कारण दिलदारनगर मेमू पैसेंजर ट्रेन, मडुआडीह पटना एक्सप्रेस पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें