फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मुख्तार के चचेरे भाई के घर से 25 हजार का इनामी भगोड़ा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अंसारी के घर शनिवार को पुलिस ने छापा मार कर 25 हजार के इनामी भगोड़े को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक जांच में यह बात सामने आई है कि मंसूर अंसारी ने आरोपी को अपने घर में शरण दी थी। उसे जहां आना-जाना होता था उसकी व्यवस्था भी करता था। ऐसे में फरार मंसूर अंसारी के भी खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जनपद की पुलिस ने शाम छह बजे मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अंसारी के मुहम्मदाबाद स्थित घर पर छापा मारा। यहां से शाहिद नाम के वांछित को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी शाहिद के खिलाफ एनबीडब्ल्यू और धारा 82 की कार्रवाई हो चुकी है। शाहिद 191 गिरोह का सदस्य था। सूचना मिली कि शाहिद ने मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर के घर शरण ली है। इस पर टीम बनाकर मंसूर के घर पुलिस ने छापा मारा। यहां मंसूर नहीं मिले, लेकिन, घर की तलाशी लेने पर शाहिद मिल गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक आरोपी का नाम उसरी चट्टी हत्याकांड में आया था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है और न्यायालय में पेश न होने पर एनबीडब्ल्यू और धारा 82 की भी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी शाहिद वांछित है। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया है। उस पर 25 हजार का इनाम है। वह आईएस 191 गिरोह का सदस्य है। मंसूर उसे अपने घर में रखता था। उसे जहां आना-जाना होता था अपनी गाड़ी उपलब्ध कराता था, जो अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे में मंसूर के भी खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वो कार्रवाई के दौरान अपने घर पर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें