फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एफआरआई की टीम ने परखी पौधरोपण की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। केंद्रीय वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून की चार सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को स्थानीय वन क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। टीम ने क्षेत्र की विभिन्न पौधशालाओं और पौधरोपण स्थलों पर पहुंचकर जमीनी हकीकत की बारीकी से जांच की। एफआरआई देहरादून के एसपीए डॉ. ध्रुव के नेतृत्व में आई टीम का मुख्य फोकस पौधरोपण की जीवितता दर का आकलन करना था। टीम ने नर्सरियों में तैयार हो रहे पौधों के स्वास्थ्य, प्रजातियों की शुद्धता, विकास दर और रख-रखाव का गहन मुआयना किया। इसके साथ ही स्टॉक रजिस्टर, जॉब कार्ड और संबंधित अभिलेखों का भी भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पानी की उपलब्धता, शेड नेट और अन्य बुनियादी सुविधाओं की पड़ताल की। इस मौके पर वन रेंजर जयशंकर प्रसाद वर्मा, उपक्षेत्रीय वन अधिकारी अशोक यादव, गणेश, चंद्रप्रकाश, अजित राय दारा, लक्की राम जोशी सहित वन विभाग के अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें