दोनों सीट पर सात उम्मीदवारों के बीच होगी घमासान
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। पंचायत की खाली पड़ी सीटों के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को नाम वापसी के तहत दोनों सीटों पर दो-दो उम्मीदवारों की तरफ से पर्चा वापस लिया गया। नाम वापसी के बाद प्रतीक चिन्ह आवंटित किया गया।
भांवरकोल : प्रधान पद के दो प्रत्याशी संजय यादव एवं प्रमिला देवी और सदस्य पद के एक प्रत्याशी पवन पासवान बसनिया ने अपना नाम वापस ले लिया। इस प्रकार अब पलिया बुजुर्ग में प्रधान पद पर चार प्रत्याशी दयाशंकर यादव, विमल गुप्ता, बब्लू यादव और पप्पू यादव अपना भाग्य आजमाएंगे। जबकि चार गांवों में होने वाले वार्ड सदस्य की एक-एक सीट पर एक-एक प्रत्याशी होने की वजह से सभी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। मनिहारी:मनिहारी गांव में रिक्त ग्राम प्रधान पद के लिए पांच लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। एआरओ डा. जयप्रकाश यादव ने बताया कि आज पर्चा वापसी के दिन छन्नूलाल कनौजिया एवं चंद्रावती देवी ने पर्चा वापस ले लिया। सात पंचायत सदस्यों में से किसी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया गया। छह सितंबर को मतदान कराया जाएगा।