भांवरकोल। थाना क्षेत्र के फखनपुरा ईदगाह के पास सोमवार को दो बाइकों की भिड़ंत में हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर जा रहे दो छात्रों सहित चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगोंं ने उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। मच्छटी इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा देकर शेरपुर निवासी रोशन यादव मित्र के साथ बाइक से घर जा रहा था। फखनपुरा ईदगाह के सामने आ रही बाइक ने टक्कर मार दिया। हादसे में रोशन यादव, मित्र विकास, दूसरे बाइक पर सवार उसिया निवासी शाहनवाज और शाहबाजकुली निवासी अरबाज घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। मच्छटी चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। संवाद