फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिजली गिरने से महिला सहित चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के देऊपुर गांई, कटया लहंग और भोजापुर गांव बालचंदपुर मौजे में शनिवार की देर शाम बिजली गिरने से महिला सहित चार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मची रही।
विज्ञापन

देऊपुर गांई गांव निवासी मंशा देवी (45) और पड़ोस की कुमकुम (15) शाम छह बजे गोबर लेकर खेत में फेंकने गई थी। वहां से दोनों लौट रही थी कि तेज बारिश शुरू हो गई। भींगने से बचने के लिए दोनों एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। इसी दौरान बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को अचेत पड़ा देख गांव के लोग शोर मचाते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। दोनों को उपचार के लिए मऊ स्थित जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर भोजापुर गांव के बालचंदपुर मौजा निवासी गुलशन राजभर (14) पट्टीदार गौरव राजभर के साथ शाम में हवा चलने पर आम के बगीचे की तरफ गए थे। इसी दौरान तेज बारिश के साथ बिजली गिरने से चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए मऊ स्थित जिला अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने गुलशन राजभर को मृत घोषित कर दिया। वहीं गौरव राजभर का उपचार चल रहा है। इसी तरह कटंया लहंग ग्राम पंचायत के अरार मौजा निवासी ममता यादव 18 शाम छह बजे गोबर फेंकने के लिए खेत में गई थी। खेत से लौटते समय तेज बारिश के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार के लोग युवती को उपचार के लिए सीएचसी लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें