फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विवाहिता सहित चार ने फंदे पर झूलकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सोमवार, मंगलवार एवं बुधवार को दो विवाहिता सहित चार ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार करमचंदपुर गांव की विवाहिता नेहा सिंह (21) का शव बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला। बलिया के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के रामपुर चीत गांव के दयाशंकर सिंह की पुत्री नेहा सिंह की शादी करमचंदपुर गांव के संजय सिंह के साथ बीते वर्ष जुलाई में हुई थी। संजय सिंह की यह दूसरी शादी थी। संजय सिंह की पहली पत्नी से तलाक हो चुका था। नेहा से यह दूसरी शादी थी। मंगलवार की रात में परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर अपने अपने कमरों में सो गए थे। दूसरे दिन विवाहिता नेहा के कमरे का दरवाजा देर तक नहीं खुला। परिवार के सदस्यों ने जब मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला तो उसका शव फंदे से लटकता दिखा।
पति संजय सिंह गांव की चट्टी पर स्थित अपनी टेंट हाउस की दुकान पर सोने गये थे। घटना की सूचना नेहा के मायके में मिलने पर पिता दयाशंकर सिंह परिवार के सदस्यों सहित कोतवाली पहुंचे और दहेज हत्या की तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। तहसीलदार विजय प्रताप सिंह की देखरेख में पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी डा.हर्षिता तिवारी और सीओ श्याम बहादुर सिंह भी मौके पर पहुंच गए और घटना संबंधित पूरी जानकारी ली। सीओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार चकबेनी रामपुर निवासी सचिन चौहान की पत्नी मनिता चौहान (23) ने मंगलवार को घर से लगे टीन शेड में साड़ी के फंदे से झूल कर इहलीला समाप्त कर ली। घटना के समय परिजन खेत पर गए थे। वापस आकर देखा तो उनके होश उड़ गए। मृतका की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी और कोई संतान नहीं थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजे दिया गया। मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार मड़ही गांव निवासी घुरहू यादव की बड़ी पुत्री कंचन यादव (18) मंगलवार की देर रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। अगली सुबह समय जब परिवार के लोग युवती को उठाने गए तो उसका शव फंदे पर लटकता देख शोर मचाने लगे। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि युवती बीए की छात्रा थी। वह मनोरोगी थी और मऊ जनपद के एक अस्पताल से उसका इलाज चल रहा था। घटना के बाद बहन अंशिका, भाई अंकेश, अखिलेश सहित मां देवंती देवी और पिता घुरहू यादव का रो रोकर बुरा हाल था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वहीं नोनहरा थाना क्षेत्र के चौरही गांव निवासी रामेश्वर यादव (43) ने सोमवार को कमरे की छत में लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस टीम ने घटना स्थल का वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराने के साथ फोरेंसिक टीम की मदद से छानबीन भी की। फिलहाल नोनहरा थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें