फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्थापित होंगे चार हेल्थ वेलनेस सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर में चार हेल्थ वेलनेस सेंटर स्थापित होगा। इसके लिए लंका, रजदेपुर, रजागंज और पीरनगर का इलाका चिह्नित कर किराये पर भवन की तलाश की जा रही है। यहीं नहीं, सेंटरों पर सीएचओ और स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा डॉक्टर की भी तैनाती होगी, जिससे उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। जबकि ग्रामीण इलाकों में संचालित हेल्थ वेलनेस सेंटर के संचालन की जिम्मेदारी सिर्फ सीएचओ और स्वास्थ्य कर्मियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन

नगर में मेडिकल काॅलेज से संबद्ध 200 बेड के पुरुष अस्पताल, 300 बेड के नवनिर्मित अस्पताल और 100 बेड के महिला अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही रजदेपुर व हाथीखाना में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी संचालन हो रहा है। इधर, नगर में बढ़ रही आबादी को देखते हुए घर के पास बेहतर चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करने के लिए शासन ने ठोस कदम उठाना शुरू कर दिया। ऐसे में उन इलाकों को चिह्नित किया गया है, जहां से अस्पताल की दूरी अधिक है और मरीजों को पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसी क्रम में चिह्नित लंका का इलाका, जहां से मेडिकल काॅलेज अस्पताल की दूरी करीब तीन से चार किलोमीटर है। ऐसे में यहां हेल्थ वेलनेस सेंटर स्थापित होने से फुल्लनपुर, अष्टभुजी कॉलोनी, स्टेशन रोड स्थित कॉलोनी सहित अन्य इलाकों के लोग उपचार की सुविधा आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। वहीं रजागंज, रजदेपुर और पीरनगर में भी सेंटर के स्थापित होने का लाभ मरीजों को आसानी से मिल सकेगा। इस संबंध में सीएमओ डाॅ. देश दीपक पाल ने बताया कि नगर क्षेत्र में चार हेल्थ वेलनेस सेंटर स्थापित होगा। इसको लेकर कार्य चल रहा है। जल्द ही स्थापित कराकर संचालन शुरू कराया जाएगा।
अधिकतम 25 हजार रुपये का होगा भुगतान
गाजीपुर। शहर के विभिन्न इलाकों में स्थापित होने वाले हेल्थ वेलनेस सेंटर किराये के भवन में संचालित होंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधिकतम 25 हजार रुपये किराये के रूप में प्रतिमाह किया जाएगा। भवन को किराये पर लेने के लिए विभाग की ओर से कार्रवाई तेज की जा रही है, जिससे निर्धारित समय के अंदर सेंटर का संचालन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें