फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर अस्पताल में चार हैंडपंप, आरओ मशीन खराब, लोग बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सदर अस्पताल में पीने के पानी के लिए मरीजों और दूर-दराज से आए लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में चार हैंडपंप और आरओ मशीन खराब है। इससे मरीज के तीमारदार बोतलबंद पानी खरीद कर पिने को मजबूर हैं। यहां इलाज कराने आने वाले बताते हैं कि इमरजेंसी वार्ड में लगा आरओ खराब है उसमें पानी नहीं आता। उमस भरी गर्मी में लोगों को प्यास बुझाने के लिए बोतल बंद पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। जिसके लिए लोगों को पीजी कालेज चौराहे पर जाना पड़ता है। सिर्फ अस्पताल के ओपीडी में पीने लायक पानी भरने की व्यवस्था है लेकिन वो भी 2 बजे के बाद बंद हो जाता है। जिससे बाद जिला अस्पताल के इस हिस्से में पानी की समस्या उत्पन्न हो जाता है। जिला अस्पताल में इलाज कराने आए धामूपुर के जितेंद्र यादव का कहना है कि पिछले तीन दिनों से यहां पर हैं। दोपहर दो बजे के बाद जब भी पानी की जरूरत होती है। जिला अस्पताल से बाहर पीजी कालेज चौराहे पर जाना पड़ता है। वहां से बोतल बंद पानी खरीदकर अस्पताल लाना पड़ता है। ऐसे में रोजाना सौ रुपये का पानी ही खरीदना पड़ता है। पेयजल की समस्या को लेकर अस्पताल के अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन समस्या जस की तस है। लोगों की पेयजल की शिकायत पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। अस्तपाल के खराब पड़े हैंडपंपों को दुरूस्त करने का काम किया जाएगा और आरओ को भी दिखवाया जाएगा। डॉ. राजेश सिंह सीएमएस जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें