फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन पूर्व पोलियों से पीड़ित मिली बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। स्थानीय बाजार में चार दिन पूर्व पोलियो से ग्रसित हुई एक बालिका की बुधवार की शाम मौत हो गई जबकि पीड़ित एक और बच्ची का उपचार चल रहा है। उधर बृहस्पतिवार को एक बालक के दोनों पैर न काम करने की जानकारी होते ही लोगों में हड़कंप मच गया। लोग पोलियो एवं अन्य बीमारी के फैलने की आशंका को लेकर सहमे दिखाई पड़े। बीते चार सितंबर को स्थानीय बाजार निवासी जयकुमार मद्धेशिया अपनी पुत्री जाह्नवी (8) और राधेश्याम राम पुत्री आराध्या (3) अपने पैर पर खड़ी नहीं हो रही थी। दोनों के अभिभावक उन्हें उपचार के लिए न्यू पीएचसी लेकर आए। फार्मासिस्ट की सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली की तीन सदस्य टीम डॉ. सरोज के नेतृत्व में न्यू पीएचसी पहुंची और जांच के बाद दोनों के पोलियो पीड़ित होने की पुष्टि की। जाह्नवी का उपचार चल रहा था कि देर शाम उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजन बिलखने लगे। दूसरी ओर आराध्या का उपचार चल रहा है। इसी दौरान शादियाबाद तिराहा निवासी संजय कुमार का पुत्र कृष (12) घर से बाहर गया था। जहां अचानक गिर पड़ा और अपने पैर पर खड़ा नहीं हो पा रहा था। आनन-फानन में परिजन नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां आराम न मिलने पर चंदौली लेकर रवाना हो गए। ऐसे में ग्रामीणों में इस बीमारी को लेकर दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें