गाजीपुर। शहर कोतवाली के जमानिया मोड़ के पास पुलिस टीम ने सोमवार की देर शाम घेराबंदी करके चोरी की दो बाइकों के साथ शातिर चोरों को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद मंगलवार को चालान कर दिया गया। अपराध पर अंकुश और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए कोतवाली पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जमानियां मोड़ से दो बाइकों पर सवार चार संदिग्धों को रोककर पूछताछ शुरू की, तो पता चला कि दोनों बाइक चोरी के हैं। पूछताछ में शातिर चोरों ने अपना नाम गोड़ा देहाती निवासी रामबली बिंद, योगेश बिंद, छोटू बिंद और बबेड़ी निवासी अरविंद कुमार राम बताया।