दिलदारनगर। रेलवे स्टेशन परिसर से रेलवे सुरक्षा बल ने शराब तस्करी के आरोप में चार लोगों को 39.570 लीटर अंग्रेजी शराब व बीयर के साथ गिरफ्तार किया। आरपीएफ के उप निरीक्षक नवीन कुमार के मुताबिक बिहार के भोजपुर के सोनाधारी कुमार, पटना के बिहटा के अमित कुमार, पटना सिटी के सन्नी कुमार, मालसलामी के क्रिश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से बरामद शराब की कीमत लगभग 18,580 रुपये हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश में शराब खरीदकर ट्रेनों के माध्यम से बिहार पहुंचाते हैं। संवाद