फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गौ-आश्रय स्थल में चार पशु मरे, संचालक भी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दुल्लहपुर। जखनिया ब्लॉक के जलालाबाद स्थित गौ आश्रय स्थल में चार पशुओं की मौत हो गई जबकि देखरेख में भी कोई कर्मी नहीं था।
सड़क पर घूम रहे छूट्टा गौवंश को संरक्षित करने के लिए पांच वर्ष पूर्व गौआश्रय स्थल का निर्माण हुुआ था। जिसमें आसपास के छुट्टा गौवंश हो रखे जाते हैं। लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से गौवंश बीमार होकर मर रहे है।
जलालाबाद स्थित गौआश्रय स्थल में करीब 180 गोवंश संरक्षित है। कुछ दिन पूर्व नोडल अधिकारी ने निरीक्षण भी किया था। गौ आश्रय स्थल का रखरखाव और पशुओं का देखभाल काफी दयनीय हो चुका है। जिसके चलते मवेशी बीमार होकर मरने लगें हैं। रविवार को गौ अश्रय स्थल में चार पशु मरे पड़े हुए थे। वही गौआश्रय स्थल में देखरेख करने वाला भी कोई नहीं था। आश्रय स्थल में गंदगी फैली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
गौ-आश्रय स्थल में दो पशु बीमार थे। जिनके मृत होने की सूचना मिली है। गौवंश की देखरेख के लिए कर्मचारी को तैनात किया गया है। लापरवाही होने पर कार्रवाई किया जाएगा। - एसके रावत, सीवीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें