फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व ग्राम प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बोगना गांव में बुधवार को पुण्यतिथि पर पूर्व ग्राम प्रधान रामबली चौहान को याद किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह ने कहा कि रामबली चौहान आजीवन गरीब, दलित, कमजोर लोगों की मदद करने का कार्य करते रहे। उन्होंने कमजोर लोगों की मदद करके एक मिसाल पेश की, जिससे सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। वह हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनके विचार सभी को गरीबों की मदद के लिए प्रेरित करते रहेंगे। असहायों के बीच कंबल वितरण भी किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से बसपा नेता एवं पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय सिह यादव, कुंवर रमेश सिंह पप्पू, रामजन्म चौहान, चंद्रिका सिंह, चतुर्भुज चौबे, अवधेश राजभर, राकेश यादव, प्रदीप राजभर, डा. रामा चौहान, बब्बन चौहान, राजेश यादव, प्रभाकर चौहान, रामध्यान, प्रदीप, कृष्णदेव, इंद्रदेव यादव, रंजन राजभर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता डा. अनिल राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें