कहा कि विपक्ष का नेता पत्रकारों को बाहर जाने को कहते हैं और सत्ता पक्ष की चेयरमैन सदन में ऐलान करती हैं कि मैंने पत्रकारों को बुलाया है, वह बाहर नही जाएंगे। कहा कि जिला पंचायत गाजीपुर में सरकारी धनों की बंदरबांट और विपक्ष के जिला पंचायत सदस्यों की उपेक्षा हो रही है।
सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग अति पिछड़े और पिछड़े सबकी बात करते हैं, लेकिन अभी तक इन्होंने किसी के साथ इंसाफ नहीं किया है। भाजपा कानून की धज्जियां उड़ा रही है। इसके लिए विपक्ष न्यायालय में जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रही है।