फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पीड़ित कार्यकर्ता से मिले पूर्व सांसद, निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा

विज्ञापन
मड़ई सिधौना गांव में घायल भाजपा कार्यकर्ता से मुलाकात करते पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह। स्रोत- स
विज्ञापन
गाजीपुर। पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह मंगलवार को भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक एवं कार्यकर्ता संदीप यादव के आवास सिधौना पहुंचे। मड़ई, सिधौना स्थित नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के दौरान संदीप के साथ कार सवार लोगों ने मारपीट और धमकी दी थी। इसकी सूचना मिलने के बाद पूर्व सांसद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पूर्व सांसद ने कहा कि किसी व्यक्ति के साथ मारपीट और धमकी की घटना गंभीर विषय है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर मामले में निष्पक्ष और विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित कराने की बात कही। इस दौरान विजय यादव, अखिलेश कुशवाहा, दिलीप यादव, रमेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें