फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुन्नस खाकर पूर्व डीएस ने क्रय केंद्र किया निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भांवरकोल के करइल क्षेत्र के एक मात्र गेहूं एवं धान का क्रय केंद्र मुड़ेरा बुजुर्ग में साधन सहकारी समिति में स्थापित था। क्षेत्र के किसान धान एवं गेहूं की बिक्री इस केंद्र पर करते थे, लेकिन बीते जून माह में पूर्व डीएस (पीसीएफ) शशिशेखर द्वारा साधन सहकारी समिति मुडेरा बुजुर्ग के सचिव एवं अध्यक्ष से सुविधा शुल्क की मांग की थी। इसका वीडियो वायरल हुआ था। इसकी खबर भी अखबारों में प्रकाशित हुई थी। इससे खुन्नस खाकर पूर्व डीएस ने क्रय केंद्र को निरस्त कर दिया। इससे पूरे क्षेत्र के किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र के निरस्त होने से किसानों को आनाज विवश होकर बिचौलियों के माध्यम से बेचना पड़ेगा। उक्त बातें सियाड़ी गांव के धनंजय राय, शैलेंद्र राय, शिवकुमार राय और अवधेश राय ने डीएम को पत्रक देते हुए कही। इस पर जिलाधिकारी ने समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें