राजकीय बालिका इंटर काॅलेज के सभागार में बृहस्पतिवार को डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने प्रधानाचार्यों को विद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब के गठन, विशेष नामांकन अभियान के अंतर्गत नवीन नामांकन, इंस्पायर अवाॅर्ड योजना के तहत कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाने के साथ जिन वाहनों का रजिस्ट्रेशन का समय समाप्त हो गया है उन वाहनों को न चलाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार, राजकीय सिटी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार यादव, राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य रागिनी श्रीवास्तव, जिला समन्वयक कुश कुमार राय एवं सभी अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य-प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।